न्यूजीलैंड के गेंदबाजी कोच शेन जुरगेंसेन का कहना है कि टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल मुकाबले में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत से सावधान रहना होगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से साउथम्पटन में डब्ल्यूटीसी का फाइनल मुकाबला खेला जाना है।

Advertisement

जुरगेंसेन ने द टेलिग्राफ से कहा, "पंत खतरनाक खिलाड़ी हैं जो अपने दम पर मैच का रूख पलट सकते हैं। हमने देखा है कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ किस तरह का प्रदर्शन किया था। पंत काफी सकारात्मक दिमाग के हैं।"

Advertisement

पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उम्दा प्रदर्शन किया था और भारत की जीत में अहम भूमिका अदा की थी। पंत ने इस साल छह टेस्ट मैच में 64.37 के औसत से 515 रन बनाए हैं।

जुरगेंसेन ने कहा, "हमारे गेंदबाजों को अच्छा करना होगा और संयम रखकर यह सुनिश्ििचत करना होगा कि पंत को रन बनाने से रोका जाए। पंत को रोकना आसान नहीं है और यह हमें दिमाग में रखना होगा।"

उन्होंने कहा, "भारत का गेंदबाजी आक्रमण हमारे लिए चुनौती है। उनके पास इस विभाग में कई विकल्प मौजूद हैं। हमें जसप्रीत बुमराह से लेकर शार्दुल ठाकुर तक की चुनौती का सामना करना है। इसके बाद मोहम्मद सिराज और उनके स्पिनर हैं। भारत के पास बेहतरीन टेस्ट गेंदबाज हैं।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार