विशाखापत्तनम, 20 मई (CRICKETNMORE): इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की अंक तालिका में सबसे नीचे चल रही राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और किंग्स इलेवन पंजाब का लक्ष्य शनिवार को अपने लीग अभियान को जीत के साथ समाप्त करने का होगा। लीग की अंक तालिका में पुणे और पंजाब के आठ-आठ अंक हैं, लेकिन बेहतर रन रेट के कारण पुणे की टीम एक अंक आगे सातवें स्थान पर है।

Advertisement

आईपीएल में शनिवार को होने वाले मुकाबले में दोनों ही टीम जीत हासिल कर सबसे नीचे काबिज होने से बचना चाहेगी। हालांकि, पुणे और पंजाब दोनों ही प्लेऑफ से बाहर हो चुके हैं।

Advertisement

अपनी-अपनी टीम की साख बचाने के लिए दोनों टीम के कप्तान लीग के अंतिम मुकाबले में पूरा जोर लगाने की कोशिश करेंगे।

पुणे ने अपने पिछले मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स को मात दी थी और इस जीत से महेंद्र सिंह धौनी की टीम को आत्मविश्वास मिलना चाहिए।

चोटों के कारण अपने स्टीवन स्मिथ, फाफ डु प्लेसिस, केविन पीटरसन और मिशेल मार्श जैसे बेहतरीन खिलाड़ियों को खो चुकी पुणे की टीम अजिंक्य रहाणे जैसे बल्लेबाज पर निर्भर होगी।

मुंबई के रहने वाले सीधे हाथ के बल्लेबाज अब तक पांच अर्धशतक जड़ चुके हैं और वह अपने इस फार्म को जारी रखना चाहेंगे। वहीं, धौनी, सौरभ तिवारी और हरफनमौला खिलाड़ी तिशारा परेरा टीम के लिए अपने योगदान में असंगत रहे हैं।

Advertisement

धौनी की टीम का ध्यान शनिवार के मुकाबले में उस्मान ख्वाजा और जॉर्ज बेले की जोड़ी पर होगा। टीम के गेंदबाजों में स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने अब तक टूर्नामेंट में अपनी अच्छी छाप छोड़ी है। हालांकि, पुणे के पास मुरुगम अश्विन ओर एडम जाम्पा, अशोक दिंडा और आर.पी. सिह जैसे बल्लेबाज भी हैं।

पुणे के खिलाफ पंजाब की टीम भी अपने जीत के लक्ष्य से मैदान में कदम रखेगी। टीम 2010 आईपीएल संस्करण में भी अंक तालिका में सबसे नीचे थी।

आईपीएल के मध्यांतर में डेविड मिलर के स्थान पर मुरली विजय को पंजाब की कमान सौंपने के बाद भी टीम के स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया और खराब बल्लेबाजी के कारण रन रेट में सुधार नहीं हुआ।

Advertisement

पंजाब टीम की बल्लेबाजी विजय और हाशिम अमला पर निर्भर होगी। अमला ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 96 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी।

ग्लेन मैक्सवल इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए, तो वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि डेविड मिलर, रिद्धमान साहा और हरफनमौला मार्कस स्टोइनिस मध्यमक्रम की बल्लेबाजी में बढ़ोतरी करेंगे।

पंजाब के गेंदबाजों में संदीप शर्मा (14 विकेट), मोहित शर्मा (12 विकेट) और अक्षर पटेल (12 विकेट) शामिल हैं, जिन पर टीम के लिए बेहतरीन गेंदबाजी करने की जिम्मेदारी होगी।

Advertisement

एजेंसी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार