18 मार्च, (CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ निदास ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में इतिहास रच दिया। अपनी शानदार पारी से हिटमैन रोहित ने टी20 क्रिकेट में अपने 7000 रन पूरे कर लिए हैं। 

Advertisement

बांग्लादेश के खिलाफ अपनी पारी में 26 रन बनाते ही उन्होंने ये आंकड़ा छुआ। रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट में 7000 रन बनाने वाले दुनिया के दसवें और भारत के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। 

Advertisement

रोहित से पहले भारत के लिए टी20 क्रिकेट में ये कारनाम सिर्फ सुरेश रैना और विराट कोहली ने ही किया है। रैना ने 7378 रन और कोहली ने 7095 रन बनाए हैं।

इसके अलावा रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 1800 रन भी पूरे कर लिए और वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों की लिस्ट में भी शामिल हो गए। उन्होंने साउथ अफ्रीका के जेपी ड्यूमिनी (1822 रन), पाकिस्तान के शोएब मलिक (1821 रन) और अफगानिस्तान के मोहम्मद शहजाद (1816 रन), को पीछे छोड़ा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार