25 नवंबर। तीसरे टी-20 में 165 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज धमाकेदार बल्लेबाजी कर आउट हए तो।  रोहित शर्मा औऱ शिखर धवन भी अपने गब्बर वाले रूप से ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी की जमकर धुनाई कर पवेलियन लौट चुके हैं। स्कोरकार्ड

Advertisement

आउट होने से पहले रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 1000 चौके पूरे करने का कमाल कर दिखाया है।। वनडे में रोहित शर्मा ने अबतक 655 चौके जड़े हैं तो टेस्ट में 144 चौके जड़ने का कमाल कर दिखाया है। इसके अलावा टी-20 इंटरनेशनल में 201 चौके अब तक जमा चुके हैं । स्कोरकार्ड

Advertisement

भारत की टीम के ओपनर्स ने पहले विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी केवल 5.4 ओवर में ही कर डाले हैं। शिखर धवन 22 गेंद पर 41 रन बनाकर मिशेल स्टार्क की गेंद पर एल्बी डब्लू आउट हुए।

आपको बता दें कि रोहित शर्मा 23 रन  बनाकर एडम जंपा की गेंद पर बोल्ड होकर आउट हुए। अपनी पारी में रोहित शर्मा ने 1 चौका और 2 छक्के जमाए। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार