1 अप्रैल, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। आज टीम इंडिया और चेन्नई सुपरकिंग्स के सदस्य मुरली विजय का बर्थडे है।

Advertisement

ऐसे में हर कोई मुरली विजय को उनके बर्थडे पर बधाई दे रहा है। गौरतलब है कि आईपीएल 2018 में मुरली विजय  चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम का हिस्सा हैं।

आज मुरली विजय 34 साल के हो गए हैं। मुरली विजय भले ही वनडे और टी- 20 टीम में अपनी जगह नहीं बना पा रहे हैं लेकिन टेस्ट क्रिकेट में बतौर ओपनर उन्होंने खुद को साबित कर दिया है।

मुरली विजय के जन्मदिवस पर भारत के हिट मैन रोहित शर्मा ने एक मजेदार ट्विट किया है। मुरली विजय के बारे में उन्होंने लिखा है कि 1 अप्रैल का दिन तुम्हारे लिए फिट बैठता है।जन्म दिवस की शुभकामनाएं, माछा..

आपको बता दें कि मुरली विजय ने 2008 में अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। मुरली विजय को कमल हसन की फिल्में खासा पसंद हैं। आपको याद हो कि मुरली विजय ने दिनेश कार्तिक की पूर्व पत्नी निकिता के साथ शादी करी है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार