नई दिल्ली, 19 मार्च (CRICKETNMORE) । बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे क्वार्टर फाइनल में भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वर्ल्डकप में ऐन मौके पर फार्म में वापसी करते हुए शानदार 137 रन बनाये। वर्ल्ड कप में यह रोहित शर्मा का पहला, वन डे क्रिकेट में 7वां और मेलबर्न में दूसरा शतक है। वन डे में 134वां मैच खेल रहे रोहित वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले भारत के 13वें और दुनिया के 102वें बल्लेबाज हैं।

इस पारी के दौरान ही रोहित मेलबर्न में सबसे अधिक रन (335) बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर भी बन गए हैं। उन्होंने सौरव गांगुली (210) को पीछे छोड़ा है। इस मैदान पर किसी भी भारतीय के सबसे अधिक स्कोर का रिकॉर्ड रोहित के नाम पर पहले से है। उन्होंने यहां इसी साल ट्राई सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 138 रन बनाए थे।

रोहित शर्मा के सात शतकों में से तीन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, दो श्रीलंका के खिलाफ जबकि एक-एक जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के खिलाफ बने हैं। रोहित एक मात्र ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने वन डे में दो दोहरे शतक भी बनाए हैं। वन डे में सबसे बड़ी पारी (264 रन) का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी रोहित के ही नाम है।

बांग्लादेश के खिलाफ रोहित की इससे पहले सबसे बड़ी पारी 43 रनों की थी। उन्होंने इससे पहले की पांच पारियों में बांग्लादेश के खिलाफ 14.60 की औसत से कुल 73 रन ही बनाए थे।

एजेंसी

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार