9 अक्टूबर। रोहित शर्मा के फैन्स के लिए एक बड़ी बात सामने आई है। रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की टीम के तरफ से खेलते हुए नजर आने वाले हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने एशिया कप 2018 में भारत की कप्तानी की थी और भारतीय टीम को विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब भी दिलाया था। ये हैं टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की खूबसूरत वाइफ्स,देखें PICS

Advertisement

ऐसे में उम्मीद थी कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा की टेस्ट  क्रिकेट में वापसी होगी। लेकिन ऐसा हो ना सका।

अब जब रोहित शर्मा 21 अक्टूबर से होने वाले वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का इंतजार कर रहे हैं तो उससे पहले विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

खबर है कि विजय हजारे ट्रॉफी में रोहित शर्मा मुंबई की टीम के लिए 1 या 2 मैच खेलते हुए नजर आएंगे। गौरतलब है कि विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की टीम के लिए इस समय श्रेयस अय्यर टीम के कप्तान हैं।

Advertisement

भारत की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 वनडे मैच और 3 टी-20 मैच खेलेगी।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार