6 दिसंबर. नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारत के हिट मैन रोहित शर्मा के लिए बड़ी खुशखबरी है। रोहित शर्मा ने दिल्ली टेस्ट मैच में 2 अर्धशतक जमाए और साथ ही एक पारी में 100 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए। यह पहली बार हुआ है रोहित शर्मा के टेस्ट करियर में जब रोहित शर्मा ने टेस्ट की एक पारी में 100 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनानें में सफलता पाई।

Advertisement

इससे पहले रोहित शर्मा ने नवंबर 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई टेस्ट मैच में 127 गेंद पर 111 रन की पारी खेली थी। उस पारी में रोहित शर्मा का स्ट्राइक रेट 87.40 का रहा था। 

Advertisement

आपको बता दें कि दिल्ली टेस्ट मैच की दूसरी पारी में रोहित शर्मा ने 49 गेंद पर 50 रन की नाबाद पारी खेली थी। इसके अलावा दिल्ली का फिरोजशाह कोटला में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच ड्रा पर समाप्त हुआ है।  PICS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

इस टेस्ट सीरीज में जिस तरह से रोहित शर्मा ने परफॉर्मेंस किया है उससे ये बात उम्मीद जगानी वाली है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा काफी अहम साबित होने वाले हैं। अबतक रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में 23 मैच खेले हैं। अपने टेस्ट करियर में रोहित ने 9 अर्धशतक और 3 शतक जमाए हैं। 

टेस्ट में रोहित शर्मा का औसत 42.45 का रहा है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले टेस्ट सीरीज में रोहित किस तरह का परफॉर्मेंस करते हैं।  PICS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार