Ryan Rickelton: साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज रियान रिकल्टन ने शुक्रवार (21 फरवरी) को अफगानिस्तान के खिलाफ करांची के नेशनल स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में शानदार शतक से इतिहास रच दिया। अपने करियर का पहला वनडे शतक जड़ते हुए रिकल्टन ने 106 गेंदों में सात चौकों और एक छ्क्के की मदद से 103 रन की पारी खेली। राशिद खान के शानदार थ्रो पर रनआउट होकर वह पवेलियन लौटे।

Advertisement

रिकल्टन साउथ अफ्रीका के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में शतक जड़ने का कारनामा किया है। हर्शल गिब्स ने अपनी टीम के लिए इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा तीन शतक लगाए हैं। इसके अलावा ग्रीम स्मिथ, जैक कैलिस औऱ हाशिम अमला ने चैंपियंस ट्रॉफी में 1-1 शतक जड़ा है। 

Advertisement

इसके अलावा आईसीसी टूर्नामेंट के डेब्यू मैच में शतक जड़ने वाले वह साउथ अफ्रीका के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले 1996 वनडे वर्ल्ड कप में यूएई के खिलाफ हुए मुकाबले में गैरी कस्टर्न ने नाबाद 188 रन की पारी खेली थी। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही और 28 रन के कुल स्कोर पर टोनी डी जॉर्जी आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद रिकल्टन ने कप्तान टेम्बा बावुमा के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और दूसरे विकेट के लिए 129 रनों की बेहतरीन साझेदारी की।  बावुमा ने आईसीसी टूर्नामेंट में अपना पहला अर्धशतक जड़ते हुए 76 गेंदों में 58 रन जोड़े। 

बता दें कि चोटिल होने के चलते हेनरिक क्लासेन इस मैच का हिस्सा नहीं हैं। 

टीमें इस प्रकार है

Advertisement

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), टोनी डी जोर्जी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, मार्को यान्सेन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी।

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, फजलहक फारूकी, नूर अहमद।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार