पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने शुक्रवार, 20 दिसंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक युवा लड़की की तारीफ की, जिसका गेंदबाजी एक्शन पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान (Zaheer Khan) से काफी मिलता-जुलता है। लड़की की पहचान सुशीला मीना के रूप में हुई है, जो राजस्थान के एक गांव की उभरती हुई बाएं हाथ की तेज गेंदबाज है।

एक वायरल वीडियो में सुशीला को नंगे पांव गेंदबाजी करते हुए दिखाया गया है, जो उनके खेल के प्रति प्यार को दर्शाता है। तेंदुलकर का ध्यान उनकी स्मूद और आसान गेंदबाजी ने खींचा, जो जहीर खान की गेंदबाजी से मिलती-जुलती थी। वीडियो में सुशीला का गेंद फेंकने से पहले कूदना जहीर खान के स्टाइल जैसा दिखता है। तेंदुलकर इस युवा खिलाड़ी से प्रभावित होकर वीडियो को फिर से शेयर किया और slow-motion में समानता को दिखाया।

सचिन की इस बात का जवाब देते हुए पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने लिखा कि, "आप बिलकुल सही कह रहे हैं, और मैं पूरी तरह से सहमत हूं। उसकी गेंदबाजी बहुत स्मूद और प्रभावशाली है—वह पहले ही बहुत उम्मीद जगाती है!

आपको बता दे कि सचिन ने जो वीडियो शेयर किया है वो ओरिजिनली "ईश्वर आमलिया" ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जो सुशीला के कोच लगते हैं। वीडियो पर जमकर व्यूज और कमेंट्स आ रहे है। सुशीला, कक्षा 5 की छात्रा हैं, अक्सर स्कूल की ड्रेस में भी पूरी मेहनत से गेंदबाजी करती हैं। उनकी कहानी ग्रामीण भारत में उभरते टैलेंट और ग्रासरूट क्रिकेट की संभावना को दिखाती है। 

सुशीला मीना की यात्रा, जो क्रिकेट के महान खिलाड़ियों से प्रेरित है, नए क्रिकेटरों के लिए एक प्रेरणा है। यह दिखाती है कि रॉ टैलेंट अगर सही तरीके से निखारा जाए, तो वह दुनिया भर में चमक सकता है।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार