आईपीएल 2021 में महान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। अर्जुन को हाल ही में आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइज 20 लाख रुपये में खरीदा था।

Advertisement

जब से मुंबई ने अर्जुन को आईपीएल ऑक्शन में खरीदा तभी से इस फैसले पर कई फैंस ने सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म की तलवार पकड़कर अर्जुन की जमकर आलोचना की लेकिन अब उनके पिता सचिन तेंदुलकर ने उनके बेटे की हो रही आलोचना पर चुप्पी तोड़ते हुए खुलकर बात की है।

Advertisement

सचिन ने स्पोर्ट्स तक से बातचीत के दौरान कहा, 'मैं एक बाप हूं और अर्जुन मेरा बेटा है। हमारे बीच बिल्कुल वैसा ही रिश्ता है जैसे एक आम बाप और बेटे के बीच होता है। क्रिकेट खेलना उसका (अर्जुन) का ड्रीम है। मुझे याद है जब मैं छोटा था तो मेरे पिता जी ने मुझे मेरे सपनों के पीछे भागने के लिए कहा था और मैं भी अर्जुन को यही कहता हूं।'

आगे बोलते हुए मास्टर ने कहा, 'मैं एक बल्लेबाज़ था जो कभी-कभी गेंदबाज़ी कर सकता था और अर्जुन एक तेज़ गेंदबाज़ है जो बल्लेबाज़ी कर सकता है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि कोई भी तुलना की जानी चाहिए। मैं जानता हूं कि अर्जुन ने बहुत मेहनत की है और उसकी खुद की एक पहचान होनी चाहिए। मुझे अर्जुन का पिता होने पर गर्व है और वो अपने जीवन में आने वाले हर चैलेंज के लिए तैयार है।'

आपको बता दें कि महान क्रिकेटरों में से एक तेंदुलकर ने कई रिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद 2013 में संन्यास ले लिया था और अब पूरी दुनिया की निगाहें दूसरे तेंदुलकर यानि उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर पर होंगी कि वो आईपीएल में कैसा प्रदर्शन करते हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार