27 अगस्त। सदी के महानतम बल्लेबाजों में शुमार सर डॉन ब्रैडमैन को गूगल ने डूडल पर उनकी छवि बिखेरते हुए याद किया है तो वहीं क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने भी ट्विट कर सर्वोतम महान खिलाड़ी को उनके जन्मदिवस पर याद किया है।
Advertisement
सचिन ने अपने ट्विट में उन लम्हों को याद किया है जब वो उनसे पहली दफा मिले थे। उन यादों को सचिन तेंदुलकर ने ज्वलंत स्मृति बताया है।
आस्ट्रेलिया के कूटामुंड्रा में 27 अगस्त, 1908 को जन्मे ब्रैडमैन को 'द डॉन' के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 99.94 के औसत से रन बनाए। आज तक कोई भी बल्लेबाज इस औसत के आस-पास भी नहीं पहुंच पाया है।
अपने टेस्ट करियर में ब्रैडमैन ने 29 शतक और 12 दोहरे शतक लगाए हैं। उन्होंने कुल 52 टेस्ट मैच खेले। इसके अलावा, उन्होंने एक प्रशासक, चयनकर्ता के रूप में भी काम किया।