18 नवंबर। धोनी की वाइफ साक्षी धोनी ने अपना बर्थडे दोस्तों और करीबी रिश्तेदारों के साथ मनाया है। अपनी वाइफ के बर्थडे पर धोनी काफी खुश दिख रहे थे और दिल खोलकर जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे थे।
Advertisement
गौरतलब है कि धोनी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर रखा गया है ऐसे में इस खाली समय का इस्तमाल परिवार को वक्त देखकर बिता रहे हैं। साक्षी के बर्थडे पर हार्दिक पांड्या भी नजर आ रहे हैं।
Advertisement
सभी जानते हैं कि साल 2019 वर्ल्ड कप के बाद धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। धोनी अब क्रिकेट के मैदान पर दुबारा अगले साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में दिखेंगे।