टीम इंडिया को हमेशा से ही एक तेज गेंदबाज ऑलराउंडर की तलाश रही है। 2016 में हार्दिक पांड्या के डेब्यू के साथ ऐसा लगा कि टीम इंडिया की खोज समाप्त हो चुकी है और हार्दिक लंबे समय तक टीम इंडिया को अपनी सेवाओं से अभिभूत करेंगे। लेकिन, बाद में हार्दिक चोट की वजह से ज्यादातर क्रिकेट नहीं खेल सके।

Advertisement

पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज सलमान बट्ट को लगता है कि हार्दिक पांड्या का शरीर इतना कमजोर हो गया है कि वह खेल का एक भी प्रारूप नहीं खेल सकते हैं। सलमान बट्ट ने कहा कि पंड्या को वजन बढ़ाने पर ध्यान देने की जरूरत है और उचित आहार लेना चाहिए। बट्ट ने यह भी कहा कि भारतीय ऑलराउंडर 4 ओवर भी ठीक से नहीं कर सकते हैं।

Advertisement

सलमान बट्ट ने अपने YouTube चैनल पर बोलते हुए कहा, 'हार्दिक पांड्या की बॉडी इतनी कमजोर है कि वो एक भी फॉर्मेट में टिक नहीं पाते हैं। उसे वजन प्रशिक्षण और उचित आहार द्वारा कुछ मांसपेशियों को डेवलप करना चाहिए। रवि शास्त्री ने हाल ही में कहा था कि पांड्या को वापस जाकर कड़ी मेहनत करनी चाहिए ताकि वह 4 ओवर गेंदबाजी कर सकें। इसका मतलब है कि वह इस समय ठीक से 4 ओवर भी नहीं कर सकते हैं।'

बता दें कि इससे पहले शोएब अख्तर ने हार्दिक के बारे में बोलते हुए कहा था, 'मैंने उनकी (हार्दिक) पीठ को छुआ, मांसपेशियां थीं लेकिन बहुत दुबली। इसलिए मैंने उसे चेतावनी दी कि वह घायल हो जाएगा। लेकिन उन्होंने कहा कि वह काफी क्रिकेट खेल रहे हैं। ठीक डेढ़ घंटे बाद वह चोटिल हो गया।' बता दें कि हार्दिक पांड्या चोट के चलते ही टीम इंडिया के साथ साउथ अफ्रीका के दौरे पर नहीं गए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार