दिल्ली कैपिटल्स ने यहां शेख जायेद स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2021 के 36वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 155 रनों का लक्ष्य दिया है। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और उनके गेंदबाज़ों ने अपने कप्तान के फैसले को बिल्कुल सही ठहराया।

Advertisement

हालांकि, दिल्ली की पारी के दौरान राजस्थान के विकेटकीपर संजू सैमसन ने एक ऐसी स्टम्पिंग की जिसने सभी का दिल जीत लिया। राहुल तेवतिया की गेंद पर श्रेयस अय्यर बड़ा शॉट खेलना चाहते थे लेकिन वो गेंद को पूरी तरह से मिस कर गए और स्टंप्स के पीछे खड़े संजू ने गिल्लियां बिखेरने में एक सेकिंड का भी समय नहीं लगाया।

Advertisement

श्रेयस का ये विकेट राजस्थान के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हुआ क्योंकि उनके आउट होने के बाद दिल्ली के बल्लेबाज़ संघर्ष करते दिखे और अंत में पूरी टीम सिर्फ 154 रन ही बना सकी। अय्यर ने आउट होने से पहले 32 गेंदों में 43 रन की शानदार पारी खेली।

वहीं, राजस्थान की तरफ से चेतन सकारिया और मुस्ताफिजुर रहमान ने दो-दो विकेट जबकि कार्तिक त्यागी और राहुल तेवतिया को एक-एक विकेट मिला। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या राजस्थान की टीम इस लक्ष्य को हासिल कर पाती है या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार