Brandon McMullen Catch Video: स्कॉटलैंड के 26 साल के ऑलराउंडर ब्रैंडन मैकमुलेन (Brandon McMullen) शनिवार, 07 फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के मुकाबले में अपनी बैटिंग और बॉलिंग से तो कुछ खास प्रभावित नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने फील्डिंग के दौरान एक ऐसा कैच पकड़ा जिसने फैंस का दिल बना दिया। गौरतलब है कि मैकमुलेन के इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ब्रैंडन मैकमुलेन का ये कैच वेस्टइंडीज की इनिंग के 19वें ओवर में देखने को मिला। स्कॉटलैंड के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ सफयान शरीफ करने आए थे जिनकी आखिरी गेंद पर शिमरोन हेटमायर ने लॉन्ग ऑन की तरफ हवाई शॉट खेला।

Advertisement

ये एक फुल टॉस बॉल था, हालांकि इसके बावजूद शिमरोन हेटमायर यहां गेंद को अपने बैट से मिडिल नहीं कर पाए थे। इन सब के बावजूद एक समय ऐसा लग रहा था कि स्कॉटलैंड का कोई भी फील्डर बॉल को रोक नहीं पाएगा और शिमरोन हेटमायर को बाउंड्री मिल जाएगी, लेकिन तभी ब्रैंडन मैकमुलेन ने करिश्मे को अंजाम दिया और अपनी बाईं और डाइव करके एक बेहद ही हैरतअंगेच कैच पकड़ा।

ICC ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो। बताते चलें कि शिमरोन हेटमायर स्कॉटलैंड के खिलाफ 36 गेंदों पर 2 चौके और 6 छक्के की मदद से 64 रन बनाकर आउट हुए। बात करें अगर ब्रैंडन मैकमुलेन की तो उन्होंने 12 गेंदों पर 14 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने एक ओवर गेंदबाज़ी की जिसमें 7 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया। ये भी जान लीजिए कि स्कॉटलैंड को ये मुकाबला जीतने के लिए 183 रनों की जरूरत है।

ऐसी है दोनों टीमें

वेस्टइंडीज:- बैंडन किंग, शाई होप (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती, मैथ्यू फोर्ड, शमर जोसेफ।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

स्कॉटलैंड:- रिची बेरिंग्टन (कप्तान और विकेटकीपर), मार्क वॉट, जॉर्ज मुन्सी, मैथ्यू क्रॉस, ब्रैंडन मैकमुलेन, माइकल जोन्स, टॉम ब्रूस, माइकल लीस्क, ऑलिवर डेविडसन, ब्रैड करी, सफयान शरीफ।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार