चेन्नई, 10 अप्रैल (CRICKETNMORE)| दो साल बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में वापसी कर रही चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम के आज (मंगलवार) शाम को होने वाले घरेलू मैच के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, ऐसे में इस मैच की सुरक्षा के लिए करीब 4,000 पुलिस सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

Advertisement

चेन्नई की टीम शाम को आठ बजे कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में उतरेगी।

Advertisement

तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच चल रहे कावेरी नदी जल विवाद के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के मैचों के खिलाफ मिल रही धमकियों को देखते हुए किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए चेन्नई में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 

गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने कावेरी नदी के जल के बंटवारे में तमिलनाडु के हिस्से का पानी घटा दिया और कर्नाटक का हिस्सा बढ़ा दिया था। इसके अलावा कावेरी जल प्रबंधन बोर्ड का अभी गठन नहीं हुआ। इन बातों को लेकर तमिलनाडु में विरोध प्रदर्शन जारी है।

 

कुछ तत्वों ने कावेरी प्रबंधन बोर्ड (सीएमबी) और कावेरी जल नियामक समिति (सीडब्ल्यूआरसी) का गठन नहीं करने के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हेतु आईपीएल के मैचों के आयोजन के खिलाफ आंदोलन करने की धमकी दी है।

Advertisement

ऐसा माना जा रहा है कि स्टेडियम के पास विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। हालांकि, स्टेडियम के आसपास की स्थिति अभी शांत है। 

इस बीच फिल्म निर्देशक भारतीराजा, आर.के. सेल्वामणि और वी. सेकर के नेतृत्व में तमिल फिल्म उद्योग के सदस्यों ने तमिल पानापत्तु पेरावी नाम के एक समूह का सोमवार को गठन किया। उन्होंने कहा कि कावेरी नदी जल विवाद के बीच आईपीएल मैचों को कराना, युवाओं को बांटने का प्रयास है। 

भारतीराजा ने कहा है कि वह इस मैच के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। कुछ राजनीतिक पार्टियों ने भी इस मैच का आयोजन रद्द करने की बात कही है। 

 
Advertisement

इससे पहले, द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) के नेता एम.के. स्टालिन ने कहा था कि वह आईपीएल मैचों के आयोजन के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन आयोजकों को लोगों की समस्याओं को समझना चाहिए और उसके हिसाब से कदम उठाना चाहिए।

विदुतलाई चिरुथइगल काची (वीसीके) प्रमुख थोल थिरुमावासन ने तमिलनाडु में आईपीएल मैच पर पाबंदी लगाने की मांगी की है।

दर्शकों को राष्ट्रीय ध्वज का अपमान न करने की बात कही गई है और बाहर से किसी भी प्रकार खाने-पाने का सामान स्टेडियम में वर्जित होगा। 

Advertisement

इसके अलावा, तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) ने दर्शकों को मोबाइल फोन, रीमोट कंट्रोल वाली गाड़ी की चाबियां या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक उपकरणों को लाने से इनकार कर दिया है। 

दर्शक मैच के दौरान स्टेडियमों में किसी प्रकार का बैग, पेज, रेडियो, डिजिटल डायरी, लैपटॉप, कम्प्यूटर, टैप-रिकॉर्डर और दूरबीन भी नहीं ले जा पाएंगे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार