सेंट लूसिया, 10 नवंबर | भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शनिवार रात यहां डैरन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मेजबान वेस्टइंडीज को 84 रनों से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

Advertisement

भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 185 रनों का विशाल स्कोर बनाया और फिर वेस्टइंडीज की टीम को निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 101 रन पर रोक दिया।

Advertisement

वेस्टइंडीज के लिए शैमेने कैम्पबेल ने सर्वाधिक 33 रनों की पारी खेली। उनके अलावा हैली मैथ्यूज ने 13, स्टेसी एन किंग ने 13 और किशोना नाइट ने 12 रनों का योगदान दिया।

भारतीय टीम की तरफ से शिखा पांडे, राधा यादव और पूनम यादव ने दो-दो जबकि दीप्ति शर्मा और पूजा वस्त्राकर ने एक-एक विकेट हासिल किए।

इससे पहले, शेफाली वर्मा (73) और स्मृति मंधाना (67) की अर्धशतकों की मदद से भारतीय टीम ने चार विकेट पर 185 रनों का स्कोर बनाया।

शेफाली ने 49 गेंदों पर छह चौके और चार छक्के लगाए जबकि मंधाना ने 46 गेंदों पर 11 चौके लगाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 13 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से नाबाद 21 और वेदा कृष्णामूर्ति ने सात गेंदों पर दो चौकों के सहारे नाबाद 15 रनों की पारी खेली। वेस्टइंडीज की ओर से शकीरा सेल्मन और कप्तान अनिशा मोहम्मद को दो-दो सफलता मिली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार