8 सितंबर। पाकिस्तान क्रिकेट फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई जब एबी डीविलियर्स ने ट्विटर पर ऐलान किया कि वो पाकिस्तान सुपरलीग में अपनी हिस्सेदारी देने वाले हैं।
Advertisement
एबी डीविलियर्स के इस फैसले से पूरे पाकिस्तान में क्रिकेट फैन्स के बीच जश्न का माहौल है। ऐसे में पाकिस्तान के महान दिग्गज रहे शाहिद अफरीदी ने भी एबी डीविलियर्स को शुक्रिया अदा किया है।
अफरीदी ने ट्विट कर एबी डीविलियर्स के शुक्रिया कहा है और कहा है कि पीएसएल में खेलने के आपके निर्णय का स्वागत है। दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS
अफरीदी ने धन्यवाद भी दिया और साथ ही कहा कि पाकिस्तान में आपकी बल्लेबाजी को हर कोई प्यार करता है। पाकिस्तान सुपरलीग में आपको काफी मजा आने वाला है।