30 अगस्त,(CRICKETNMORE)। यूएई की मेजबानी में 15 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप 2018 के लिए बांग्लादेश ने 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है।

Advertisement

पहले खबरें आई थी कि शाकिब अल हसन उंगली में चोट के चलते एशिया कप में नहीं खेल पाएंगे। लेकिन उन्हें टीम में शामिल किया गया है।    दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

Advertisement

बांग्लादेश अपना पहला मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ 15 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगा। आपको बता दें कि पिछले 3 एशिया कप एडिशन में बांग्लादेश की टीम फाइनल में दो दफा पहुंचने में सफल रही है। ऐसे में एक बार फिर एशिया कप में बांग्लादेश से खासा उम्मीद है।

एशिया कप 2018 के लिए बांग्लादेश टीम
मशरफे मुर्तजा (कप्तान), शाकिब अल हसन (उप कप्तान), तमीम इकबाल, मोहम्मद मिथुन, लिटन दास, मुशफिकुर रहीम, अरुफुल हक, महमूद उल्लाह, मोसद्देक हुसैन, नाज़मुल हुसैन, मेहदी हसन, नाज़मुल इस्लाम अपू, रुबेल हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, अबू हैदर रोनी

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार