Afghanistan vs West Indies, 3rd T20I: वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमर स्प्रिंगर (Shamar Springer Hat-Trick) ने गुरुवार (22 जनवरी) को अफगानिस्तान के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे औऱ आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में अपनी शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। 

Advertisement

अपने कोटे के चार ओवर में उन्होंने 20 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जिसमें उन्होंने हैट्रिक चटकाई। 

Advertisement

पारी का 19वां ओवर करने आए स्प्रिंगर ने पहली गेंद पर शानदार बल्लेबाजी कर रहे रहमानुल्लाह गुरबाज़ को आउट किया। इसके बाद दूसरी गेंद पर राशिद खान और तीसरी गेंद पर शाहिदुल्लाह कमाल को आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की। इस ओवर में उन्होंने कुल 5 रन दिए, जिससे वेस्टइंडीज को मुकाबला बचाने में मदद मिली। 

स्प्रिंगर वेस्टइंडीज के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में हैट्रिक चटकाई है। उनसे पहले जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने यह कारनामा किया था। बता दें कि इस मैदान पर बुधवार को खेले गए दूसरे टी-20 में अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान ने भी हैट्रिक ली थी। 

इसके अलावा स्प्रिंगर ने बल्लेबाजी में 9 गेंदों में नाबाद 16 रन बनाए।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान को 15 रन से हरा दिया। हालांकि अफगानी टीम ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 7 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए। जिसमें कप्तान ब्रेंडन किंग ने 35 गेंदों में 47 रन बनाए। 

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में अफगानिस्तान 8 विकेट गवाकर 136 रन ही बना सकी। अफगान टीम के लिए गुरबाज ने बल्लेबाजी में कमाल किया और 58 गेंदों में 71 रन बनाए। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार