5 अप्रैल, हैदराबाद (CRICKETNMORE) हैदराबाद में खेले जा रहे पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। ये खबर लिखे जाने तक सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 1 विकेट खोकर 73 रन केवल 8 ओवर में बना लिए हैं। अपडेट्स

Advertisement

इस समय धवन 22 गेंद पर 30 रन और मोइसेस हेन्रिकेस 27 रन बनाकर खेल रहे हैं।  वॉर्नर 14 रन बनाकर अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे अनिकेत चौधरी का शिकार बने।

Advertisement

शिखर धवन ने आईपीएल में रचा इतिहास

शिखर धवन ने यह खबर लिखे जाने तक 4 चौके लगा चुके हैं । ऐसा करते ही धवन आईपीएल के इतिहास  में 350 प्लस चौके लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।

शिखर धवन से आगे गौतम गंभीर हैं जिनके नाम 422 चौके आईपीएल में दर्ज हैं तो साथ ही रैना 360 चौके और किंग कोहली 359 चौके आईपीएल में अबतक लगा चुके हैं।

Advertisement

शिखर धवन के नाम इस समय तक 352 चौके दर्ज हो चुके हैं।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप इसके साथ - साथ धवन के नाम एक और खास रिकॉर्ड आईपीएल में जुड़ गया है। धवन आईपीएल के इतिहास में ऐसे बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं जो  50 या उससे ज्यादा रन की पार्टनरशिप आईपीएल के इतिहास में अधिक बार करने में सफलता पाई हो।

धवन ने 46 बार अबतक ऐसा किया है तो वहीं रैना इस मामले में सबसे आगे हैं। उनके नाम सबसे ज्याजा 63 दफा 50 या उससे ज्यादा रन की पार्टनरशिप आईपीएल के इतिहास में अबतक कर चुके हैं। गंभीर के नाम 54 दफा तो वहीं रोहित शर्मा के नाम आईपीएल के इतिहास में ऐसा 45 बार कर चुके हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार