चैंपियंस ट्रॉफी में इस रिकॉर्ड के शिखर पर पहुंचे धवन, गांगुली,गेल और कैलिस जैसे दिग्गजों को पछाड़

Updated: Thu, Jun 08 2017 17:35 IST
Shikhar Dhawan is the fastest to score 500 runs in Champions Trophy in 7 innings ()

8 जून, लंदन (CRICKETNMORE)। श्रीलंका के खिलाफ केनिंग्टन ओवल मे खेले जा रहे मुकाबले में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

श्रीलंका के खिलाफ ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी की बदौलत शिखर धवन ने चैंपियंस ट्रॉफी में अपने 500 रन पूरे कर लिए। चैंपियंस ट्रॉफी में इस आंकड़े पर वह सबसे तेजी से पहुंचने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 7 पारियों (2013 और 2017) में 500 रन पूरे किए।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को पीछे छोड़ा हैं। गांगुली ने चैंपियंस ट्रॉफी की 8 पारियों में 500 रन पूरे किए थे। 

चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे तेज 500 रन बनाने वाले खिलाड़ी

बल्लेबाज पारियां
शिखर धवन (भारत) 7
सौरव गांगुली (भारत) 8
जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका) 12
क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) 12
राहुल द्रविड़ (भारत) 13

PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें