दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने बुधवार (24 अप्रैल) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को 4 रन से हरा दिया। इस जीत में अक्षर पटेल (Axar Patel) ने ऑलराउंड प्रदर्शन से अहम रोल निभाया और आईपीएल इतिहास का एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

 
Advertisement

अक्षर ने पहले बल्लेबाजी में 43 गेंदों में 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 66 रन की पारी खेली। इसके बाद गेंदबाजी में अज़मतुल्लाह उमरज़ई को आउट किया और फील्डिंग में ऋद्धिमान साहा, शुभमन गिल और साईं सुदर्शन की कैच भी लपका। अक्षर आईपीएल इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एक आईपीएल मैच में पचास प्लस स्कोर, एक विकेट और तीन कैच लपके हैं। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद दिल्ली ने 4 विकेट के नुकसान पर 224 रन बनाए। अक्षर पटेल के अलावा कप्तान ऋषभ पंत ने 43 गेंदों में नाबाद 88 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 5 चौके और 8 छक्के जड़े।

इसके जवाब में गुजरात 8 विकेट गवाकर 220 रन ही बना सके। साईं सुदर्शन ने 39 गेंदों में 65 रन औऱ डेविड मिलर ने 23 गेंदों मे ं55 रन और साहा ने 25 गेंदों में 39 रन की पारी खेली। 

Also Read: Live Score

इस जीत के साथ दिल्ली ने पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर किया है। नौ मैच में चौथी जीत के साथ टीम छठे नंबर पर पहुंच गई है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार