9 फरवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही है वनडे सीरीज में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का प्रदर्शन अब तक अच्छा रहा है। उन्होंने पहले तीन मैचों में से दो में अर्धशतक बनाए हैं। 

Advertisement

धवन ने तीसरे वनडे में मिली शानदार जीत के बाद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डालकर भारतीय ड्रेसिंग अपने ड्रेसिंग रूम पार्टनर के नाम का खुलासा किया है। उनके पार्टनर उनके पुराने दोस्त और कप्तान विराट कोहली नहीं बल्कि मिस्टर कूल एमएस धोनी हैं। 

Advertisement

धवन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए लिखा “ड्रेसिंग रूम के मेरे सबसे कन्सिस्टन्ट साथी माही भाई….मिल बैठेंगे तीन यार आप, मैं और…।

हालांकि फोटो के साथ गब्बर ने जो कैप्शन दिया उस पर कुछ फैंस चकरा गए। कुछ फैंस ने कमेंट किया की धोनी शराब नहीं पीते, फिर ऐसा कैप्शन क्यों।

भारत औऱ साउथ अफ्रीका के बीच शनिवार (10 फरवरी) को चौथा वनडे मैच जोहन्सबर्ग में खेला जाएगा।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार