India vs New Zealand 4th T20I:  भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे (Shivam Dube) ने बुधवार (28 जनवरी) को न्यूजीलैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम में चौथे टी-20 इंटरनेशनल में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए दुबे नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने उतरे और 23 गेंदों में 65 रन की पारी खेली। जिसमें उन्होंने 3 चौके और 7 छक्के जड़े। 

Advertisement

इस दौरान दुबे ने 15 गेंदों अपना अर्धशतक पूरा किया। वह टी-20 इंटरनेशनल में बतौर भारतीय सबसे तेज अर्धशतक जड़ने के मामले में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद में हुए मैच में 16 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। 

T20I में भारत के लिए सबसे तेज़ अर्धशतक

12 युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड डरबन 2007

14 अभिषेक शर्मा बनाम न्यूज़ीलैंड गुवाहाटी 2026

Advertisement

15 शिवम दुबे बनाम न्यूज़ीलैंड विजाग 2026

16 हार्दिक पांड्या बनाम साउथ अफ्रीका अहमदाबाद 2025

17 अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड वानखेड़े 2025

Advertisement

इसके अलावा बतौर भारतीय टी-20 इंटरनेशनल में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दुबे संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गए हैं। ईश सोढ़ी द्वारा डाले गए पारी के 12वें ओवर में 28 रन जड़कर रोहित शर्मा की बराबरी की। रोहित ने 2024 में मिचेल स्टार्क के एक ओवर में 28 रन बनाए थे।

T20I में किसी भारतीय बल्लेबाज़ द्वारा एक ओवर में बनाए गए सबसे ज़्यादा रन 

36 युवराज सिंह बनाम स्टुअर्ट ब्रॉड डरबन 2007

Advertisement

30 संजू सैमसन बनाम रिशाद हुसैन हैदराबाद 2024

28 रोहित शर्मा बनाम मिशेल स्टार्क ग्रोस आइलेट 2024

28 शिवम दुबे बनाम ईश सोढ़ी विजाग 2026 

Advertisement

शानदार बल्लेबाजी कर रहे नॉन स्ट्राईकर छोर पर बड़े ही दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट होकर पवेलियन लौटे। 

Also Read: LIVE Cricket Score

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 82 रन के कुल स्कोर तक 5 विकेट गवा दिए थे। सके बाद दुबे ने हर्षित राणा के साथ मिलकर 27 गेंदों में 63 रन जोड़े। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार