5 मार्च। आस्ट्रेलिया गेंदबाजों ने मंगलवार को विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में भारत को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया और निर्धारित 48.2 ओवरों में 250 रनों पर ढेर कर दिया। भारत के लिए विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 116 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 120 गेंदों का सामना किया और 10 चौके मारे। 

उनके बाद विजय शंकर ने 46 रनों की पारी खेली जिसके लिए उन्होंने 41 गेंदों का सामना किया और पांच चौके तथा एक छक्का मारा। 

आस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस ने चार विकेट लिए। एडम जाम्पा को दो विकेट मिले। नाथन कल्टर नाइल, ग्लैन मैक्सवेल और नाथन लॉयन को एक-एक विकेट मिला। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार