24 जून, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में साउथ अफ्रीका ने 3 रन की रोमांचक जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। साउथ अफ्रीका के 174 रन के जवाब में मेजबान टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर सिर्फ 171 रन ही बना सकी।

Advertisement

क्रिस मॉरिस को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया, उन्होंने 4 ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिए। 

Advertisement

जीत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही। इंग्लैंड का पहला विकेट दूसरे ओवर में 15 रन के स्कोर पर सैम बिलिंग्स के रूप में गिरा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए जॉनी बेयरस्टो ने जेसन रॉय के साथ मिलकर आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 110 रन जोड़े। 14वें ओवर के चौथी गेंद पर क्रिस मॉरिस ने बेयरस्टो को आउट किया। इसके बाद 15वें ओवर में जेसन रॉय  दुर्भाग्यशाली तरीके से आउट हुए।  फील्ड में बाधा पैदा करने की वजह से तीसरे अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया। इस झटके से इंग्लैंड की टीम उभर नहीं सकी और उसने मैच गवां दिया।   IN PICS:क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत देखकर दिल धड़क जाएगा आपका

इंग्लैंड को अंतिम ओवर में 12 रन की दरकार थी। लग रहा था कि मेजबान टीम जीत हासिल कर लेगी लेकिन लिविंगस्टोन ओवर की चौथी गेंद पर रन आउट हो गए। एंडिल फेहलुकवेओ के शानदार आखिरी ओवर की वजह से मैच साउथ अफ्रीका के पाले में चला गया। फेहलुकवेओ इस जीत के असली हीरो रहे।

साउथ अफ्रीका के लिए क्रिस मॉरिस ने दो और एंडिल फेहलुकवेओ और डेन पीटरसन ने एक-एक विकेट हासिल किया।

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। जॉन स्मट्स की 45 और कप्तान एबी डीविलियर्स की 46 रनों की पारी खेली। IN PICS:क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत देखकर दिल धड़क जाएगा आपका

Advertisement

इंग्लैंड के लिए टॉम करने ने 3 औऱ लियम प्लंकेट ने 2, जबकि डेविड विले, क्रिस जॉर्डन और लियाम डाउसन ने 1-1 विकेट झटका।

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार