साउथ अफ्रीका के स्टार गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया चोट के कारण मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) के मौजूदा संस्करण से बाहर हो गए हैं। नॉर्खिया ने चोट के चलते इस सीजन से नाम वापस ले लिया है। 31 वर्षीय नॉर्खिया मेजर लीग क्रिकेट में केकेआर की सहयोगी फ्रेंचाइजी लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स (एलएकेआर) के लिए खेलने वाले थे।

Advertisement

नाइट राइडर्स ने अभी तक नॉर्खिया की चोट के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है, लेकिन दाएं हाथ के तेज गेंदबाज के जल्दी ठीक होने की कामना की है और चोटिल स्टार के लिए एक रिप्लेसमेंट का नाम भी दिया है। क्लबक्रिकेट एसए के हवाले से नाइट राइडर्स के एक बयान में कहा गया है, "टीम अपडेट - विंडीज के ऑलराउंडर डोमिनिक ड्रेक्स 2025 एमएलसी सीजन के लिए एनरिक नॉर्खिया की जगह लेंगे। हम एनरिक के जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं।"

Advertisement

अगर इस सीजन में नॉर्खिया खेलते तो ये उनका एमएलसी में तीसरा सीजन होता। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने पहले साल वाशिंगटन फ्रीडम के लिए खेला और 2024 में मेजर लीग क्रिकेट में वो एमआई न्यूयॉर्क में चले गए। हालांकि, इस सीजन के लिए केकेआर ने अफ्रीकी तेज गेंदबाज को 6.5 करोड़ में शामिल किया लेकिन अब उनके चोट के चलते बाहर हो जान से नाइट राइडर्स की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।

इस बीच, 27 वर्षीय डोमिनिक ड्रेक्स एमएलसी में पदार्पण करने के लिए तैयार हैं। वेस्टइंडीज के इस स्टार ने आखिरी बार 2023 में विंडीज के लिए खेला था। लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स अपना अभियान 15 जून को सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न के खिलाफ शुरू करेंगे। ऐसे में वो चाहेंगे कि नॉर्खिया के बिना भी टीम अच्छा प्रदर्शन करे।

Also Read: LIVE Cricket Score

नॉर्खिया का मेजर लीग  ना खेलना साउथ अफ्रीका के लिए भी एक झटका है क्योंकि पिछले काफी समय से नॉर्खिया चोट के चलते टीम से अंदर-बाहर होते रहे हैं और वो अफ्रीकी टीम के अहम खिलाड़ी भी हैं ऐसे में अगर वो मेजर लीग में खेलते तो अफ्रीकी टीम में वापसी के दरवाजे भी खुल जाते लेकिन अब लगता है कि ये इंतज़ार लंबा होने वाला है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार