डरबन, 26 दिसम्बर | साउथ अफ्रीका के खिलाफ किंग्समीड स्टेडियम में जारी चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को इंग्लैंड ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए चार विकेट पर 179 रन बना लिए हैं। बारिश के कारण खेल बाधित रहा और अंतत: खराब रोशनी के कारण 65.1 ओवरों के बाद पहले दिन का खेल रोक देना पड़ा। दिन का खेल खत्म होने तक निक कॉम्पटन 63 और बेन स्टोक्स पांच रन बनाकर नाबाद लौटे।

Advertisement

चोट से उबरकर वापसी करते हुए साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने बेहद धारदार आक्रमण शुरू किया और इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक को खाता खोलने का मौका भी नहीं दिया। 11 गेंद खेलने के बाद कुक डीन एल्गर को कैच थमा पवेलियन लौटे। 6.1 ओवर के खेल के बाद बारिश शुरू हो गई, जिसके कारण मैच रोकना पड़ा।

Advertisement

दोबारा खेल शुरू हुआ तो इसी ओवर में स्टेन ने एलेक्स हेल्स (10) को भी चलता कर दिया। इसके बाद जोए रूट (24), कॉम्पटन के साथ अभी तीसरे विकेट के लिए 37 रन ही जोड़ सके थे कि डेन पीड्ट की गेंद पर उन्हें पगबाधा करार दे दिया गया।

शुरुआती तीन विकेट सस्ते में गंवाकर संकट में लग रही इंग्लैंड के लिए कॉम्पटन और जेम्स टेलर (70) ने चौथे विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी की। 137 गेंदों पर नौ चौके और एक छक्का लगाकर जम चुके टेलर के रूप में स्टेन ने अपना तीसरा विकेट हासिल किया। टेलर विकेटकीपिंग कर रहे स्टार बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स के हाथों लपके गए।

एजेंसी PIC- SA Cricket

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार