कोलंबो, 30 जून (CRICKETNMORE)| सेंट लूसिया टेस्ट में बॉल टेम्परिंग मामले में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा बैन किए गए श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांदीमल पर उनका राष्ट्रीय बोर्ड अलग से प्रतिबंध लगाने के बारे में विचार नहीं कर रहा है। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) का मानना है कि चांदीमल ने जानबूझ बॉल टेम्परिंग नहीं की थी और इसलिए वो अपने कप्तान को अलग से सजा नहीं देगा। 

Advertisement

चांदीमल पर पहले ही आईसीसी ने एक मैच का प्रतिबंध लगा दिया था। सेंट लूसिया टेस्ट में गेंद से छेड़छाड़ के मामले के कारण श्रीलंका ने मैच के तीसरे दिन दो घंटे की देरी से मैदान पर कदम रखा था इसलिए आईसीसी चांदीमल को और अधिक सजा सुना सकती है। 

Advertisement

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, एसएलसी की जिम्मेदारी संभाल रहे खेल मंत्री फेसजर मुस्तफा ने कहा है कि वह टीम के मैदान पर देर से जाने के फैसले से निराश हैं, लेकिन अलग से प्रतिबंध नहीं लगाना चाहते और आईसीसी के फैसले से ही संतुष्ट हैं। 

 

उन्होंने कहा, "श्रीलंका क्रिकेट और खेल मंत्रालय मानता है कि चांदीमल निर्दोष हैं। आप जानते हैं कि जब कोई फैसला आता है तो हमें उसका सम्मान करना होता है। चांदीमल के खिलाफ कोई प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया सीधे आदेश दिए गए। हमने उसके खिलाफ अपील की और जो फैसला आया उसका सम्मान करते हैं।"

वहीं इस मुद्दे पर पहली बार सामने आकर बोलते हुए चांदीमल ने कहा, "मेरा मकसद गेंद से छेड़छाड़ करना नहीं था और इसलिए मैंने फैसले के खिलाफ अपील की। मैं इस बात को जानता हूं और मेरी टीम भी कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया। मैं इस बात से इनकार नहीं कर सकता कि आईसीसी ने मुझ पर प्रतिबंध लगाया है।" 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार