कोलंबो, 24 अगस्त (CRICKETNMORE): श्रीलंका ने आर. प्रेमदासा स्टेडियम में चल रहे दूसरे एकदिवसीय मैच में आस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 289 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने कुशल मेंडिस (69), कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (57) और कुशल परेरा (54) की अर्धशतकीय पारियों के बल पर यह चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया, हालांकि श्रीलंकाई टीम पूरे 50 ओवर नहीं खेल सकी और एक गेंद पहले ही धराशायी हो गई। अश्विन ने टी- 20 सीरीज से पहले पत्रकार बन वेस्टइंडीज के इस दिग्गज की उड़ाई होश।

Advertisement

आस्ट्रेलिया को मिशेल स्टार्क और नेथन लॉयन ने शानदार शुरुआत दिलाई और 12 के कुल योग पर श्रीलंका के दोनों सलामी बल्लेबाजों दानुष्का गुणातिलका (2) और तिलकरत्ने दिलशान (10) को चलता कर दिया।

Advertisement

हालांकि इसके बाद कुशल मेंडिस ने दिनेश चांडिमल (48) के साथ टीम को जबरदस्त वापसी दिलाई और अगले 21 ओवरों में 5.95 के औसत से 125 रन जोड़ डाले। चांडिमल हालांकि अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके और एडम जाम्पा की गेंद पर पगबाधा हो पवेलियन लौटे। टीम इंडिया को कोच बनने पर अनिल कुंबले को मिली मोटी रकम, जानकर उड़ जाएंगे होश।

टीम के स्कोर में अभी नौ रन ही जुड़े थे कि कुशल मेंडिस भी जाम्पा का दूसरा शिकार हो पवेलियन लौट गए। कुशल मेंडिस ने 69 गेंदों में नौ चौके लगाए, जबकि चांडिमल ने 67 गेंदों की अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का जड़ा।

श्रीलंका को जल्द ही धनंजय डी सिल्वा (7) का विकेट भी गंवाना पड़ा। इसके बाद लेकिन कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने कुशल परेरा के साथ छठे विकेट के लिए 103 रनों की एक और बेहतरीन साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

हालांकि श्रीलंकाई टीम ने आखिरी की 18 गेंदों पर 27 रन जोड़ने में पांच विकेट गंवा दिए।

Advertisement

आस्ट्रेलिया के लिए स्टार्क, जेम्स फॉकनर और जाम्पा ने तीन-तीन विकेट चटकाए। पांच मैचों की श्रृंखला में आस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार