नई दिल्ली, 7 अप्रैल (CRICKETNMORE)| महेंद्र सिंह धोनी जैसे कद्दावर कप्तान को पद से हटाना राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के मालिक संजीव गोयनका के लिए आसान नहीं था लेकिन एक आक्रामक रिस्क लेते हुए गोयनका ने धोनी के स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीवन स्मिथ को अपनी टीम की नया कप्तान नियुक्त किया। कप्तानी की दौड़ में भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे भी थे लेकिन संजीव ने तमाम बातों को नजरअंदाज करते हुए स्मिथ को कप्तान चुना। यह बहुत बड़ा बदलाव था। आईपीएल में पहली बार धोनी किसी की कप्तानी में खेल रहे थे। इसका दबाव उन पर नहीं बल्कि स्मिथ पर था।

Advertisement

पहले तो उन्हें एक टी-20 कप्तान और फिर इस छोटे फारमेट में सफल बल्लेबाज के तौर पर खुद को साबित करना था। मुम्बई इंडियंस के खिलाफ 84 रनों की नाबाद पारी खेलकर स्मिथ ने हालात को अपने हक में किया और अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। गेंदबाजी के दौरान भी वह एक सफल कप्तान की तरह व्यवहार करते नजर आए।

Advertisement

इस दौरान धोनी हमेशा की तरह कूल नजर आए। विकेट के पीछे उनकी चपलता में कोई कमी नहीं दिखी और वह एक बेहतरीन टीम-मैन की तरह अपनी फ्रेंचाइजी के लिए योगदान देते नजर आए। पता नहीं, अगले साल जब चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल में वापसी होगी तो वह उसके लिए खेलेंगे या फिर पुणे के लिए ही खेलते नजर आएंगे लेकिन संजीव ने जो फैसला लिया, उससे साफ है कि वह अगले साल को ध्यान में रखकर स्मिथ को कप्तान चुन रहे हैं।

स्मिथ ने अंतिम ओवर में केरन पोलार्ड की गेंदों पर दो छक्के लगाते हुए अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई और अपने फार्म को इस छोटे फारमेट में वहीं से जारी रखा, जहां भारत के साथ हुई टेस्ट सीरीज में उसे विराम दिया था। 

बीती 10 पारियों में देखा जाए तो स्मिथ ने चार एकदिवसीय मैचों मे एक शतक और एक अर्धशतक, एक प्रथम श्रेणी मैच में शतक, चार टेस्ट मैचों की आठ पारियों में तीन शतक और आईपीएल 2017 की अपनी पहली पारी में नाबाद 84 रन बनाए। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि वह इस फारमेट में एक साल के बाद खेल रहे थे।

Advertisement

मैच के बाद स्मिथ ने कहा कि वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि गेंद उनके बल्ले तक अंतिम ओवर में सही तरीके से आई और वह दो छक्के लगाकर अपनी टीम को रोमांचक जीत दिलाने में सफल रहे लेकिन वह भाग्य के कारण नहीं बल्कि अपने अच्छे फार्म और क्लास के कारण ऐसा करने में सफल रहे। 

स्मिथ की तारीफ मुम्बई के कप्तान रोहित शर्मा ने भी की। रोहित ने कहा, "मेरी समझ से स्मिथ ने शानदार बल्लेबाजी की। वह जिस तरह के फार्म मे हैं, उससे तो यही लगता है कि उन्होंने जहां खत्म किया था, वहीं से इस फारमेट में शुरूआत की है।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार