आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे अनुकूल रॉय को त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत ए टीम में शामिल किया गया है। अनुकूल को हर्ष दुबे की जगह पर टीम से जोड़ा गया है। हर्ष का चयन अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारत की राष्ट्रीय टीम में हुआ है।

Advertisement

अनुकूल ने इस सीजन में केकेआर के लिए अब तक कुल 13 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 8 विकेट अपने नाम किए हैं। गेंद के साथ-साथ अनुकूल बल्ले से भी योगदान देने के लिए जाने जाते हैं। अनुकूल के पास इस सीरीज में दमदार प्रदर्शन करके हर किसी को प्रभावित करने का सुनहरा मौका होगा।

Advertisement

भारत ए की कमान तिलक वर्मा के हाथों में सौंपी गई है। इस सीरीज के लिए 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को भी भारतीय टीम में चुना गया है, जबकि रियान पराग को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे और विपराज निगम इस सीरीज में बल्ले से योगदान देते हुए नजर आएंगे।

पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए आईपीएल 2026 में प्रियांश और प्रभसिमरन सिंह का प्रदर्शन भी शानदार रहा है। प्रभसिमरन के साथ-साथ विकेटकीपर के तौर पर कुमार कुशाग्र को भी टीम में जगह मिली है। वहीं, सूर्यांश ने भी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया है।

भारत ए की कमान तिलक वर्मा के हाथों में सौंपी गई है। इस सीरीज के लिए 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को भी भारतीय टीम में चुना गया है, जबकि रियान पराग को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे और विपराज निगम इस सीरीज में बल्ले से योगदान देते हुए नजर आएंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत ए स्क्वॉड :- तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विपराज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान और अनुकूल रॉय।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार