ओलंपिक पदक विजेता स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल गुरुवार को 'सांसद खेल महोत्सव' में हिस्सा लेने के लिए विशिष्ट अतिथि के रूप में सतना पहुंची थीं। नेहवाल स्थानीय सांसद गणेश सिंह के आमंत्रण पर पहुंची थीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बैडमिंटन क्रिकेट के बाद देश में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला खेल है। खिलाड़ियों को आगामी ओलंपिक में बेहतर परिणाम के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।

Advertisement

पत्रकारों से बात करते हुए साइना नेहवाल ने कहा, "मैं सांसद खेल महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए सतना आई हूं। मुझे आमंत्रित करने के लिए मैं स्थानीय सांसद गणेश सिंह का आभार प्रकट करती हूं। अलग-अलग खेलों में यहां टूर्नामेंट कराए जाते हैं। ये आयोजन वर्षों से चल रहा है। ये जानकर मुझे काफी गर्व हो रहा है।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "मैं युवा खिलाड़ियों से कहना चाहती हूं कि हमारे पास अब खेल की आधारभूत संरचनाएं मौजूद हैं। हमारा समर्थन करने के लिए मंत्री हैं, जो अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से हमें समर्थन दे रहे हैं। खिलाड़ियों को मेहनत करनी चाहिए।"

पत्रकारों से बात करते हुए साइना नेहवाल ने कहा, "मैं सांसद खेल महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए सतना आई हूं। मुझे आमंत्रित करने के लिए मैं स्थानीय सांसद गणेश सिंह का आभार प्रकट करती हूं। अलग-अलग खेलों में यहां टूर्नामेंट कराए जाते हैं। ये आयोजन वर्षों से चल रहा है। ये जानकर मुझे काफी गर्व हो रहा है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

साइना नेहवाल भारत में बैडमिंटन के क्षेत्र में क्रांति लाने वाले खिलाड़ियों में रही हैं। साइना ने बैडमिंटन में देश के लिए ओलंपिक में पहला पदक जीता था। उन्होंने 2012 में लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। साइना नेहवाल ने आधिकारिक तौर पर बैडमिंटन को अलविदा नहीं कहा है, लेकिन घुटने की समस्या की वजह से 2023 के बाद से किसी प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट में नहीं खेली हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार