भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम को 21 दिसंबर को दुबई में खेले गए एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल इस हार को गंभीरता से ले रही है और भारतीय टीम के निराशाजनक प्रदर्शन की समीक्षा बैठक करने वाली है।

Advertisement

एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने सोमवार को ऑनलाइन एपेक्स काउंसिल मीटिंग के दौरान भारत के अंडर-19 एशिया कप में प्रदर्शन की समीक्षा करने का फैसला किया। बोर्ड के सदस्यों ने भारतीय टीम के प्रदर्शन की समीक्षा को जरूरी बताया।

Advertisement

बोर्ड टीम मैनेजमेंट से पाकिस्तान के खिलाफ निराशाजनक हार पर जवाब मांग सकता है। साथ ही हेड कोच ऋषिकेश कानिटकर और कप्तान आयुष म्हात्रे से भी अलग से बात की जा सकती है।

अंडर-19 विश्व कप नजदीक है। भारतीय टीम का इस मेगा इवेंट के लिए अब तक ऐलान नहीं हुआ है। ऐसे में टीम की घोषणा से पूर्व एशिया कप में प्रदर्शन की समीक्षा जरूरी है।

फाइनल के दौरान भारतीय खिलाड़ियों पर पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट ने गलत बर्ताव का आरोप लगाया है। मैच के दौरान भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे और सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आउट होने के बाद पाकिस्तानी तेज गेंदबाज अली रजा से भिड़ गए थे। बीसीसीआई इस मुद्दे पर बात करेगा या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है।

अंडर-19 विश्व कप नजदीक है। भारतीय टीम का इस मेगा इवेंट के लिए अब तक ऐलान नहीं हुआ है। ऐसे में टीम की घोषणा से पूर्व एशिया कप में प्रदर्शन की समीक्षा जरूरी है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

21 दिसंबर को हुए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान ने भारत को 348 रन का लक्ष्य दिया था। भारतीय टीम 156 पर सिमट गई और 191 रन से खिताबी मुकाबला हार गई।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार