ICC T20 World Cup: वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार को खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड को वेस्टइंडीज के खिलाफ 30 रन से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड को वेस्टइंडीज के स्पिनरों ने परेशान किया। स्पिनर ही मुख्य रूप से इंग्लैंड की हार का कारण रहे, लेकिन हैरी ब्रूक ने इस बात को मानने से इनकार किया कि वह टीम के स्पिन के खिलाफ खेलने के तरीके से निराश हैं।

Advertisement

मैच के बाद हैरी ब्रूक ने कहा, "मैं अपने बल्लेबाजों के स्पिन के खिलाफ खेलने के तरीके से निराश नहीं हूं। हम वापस जाकर इस पर सोचेंगे और कुछ दिनों में फिर से खेलेंगे।"

Advertisement

हैरी ब्रूक खुद भी स्पिनर का शिकार बने थे। उन्हें गुडाकेश मोती ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। हैरी ब्रूक के अलावा, जोस बटलर, जैकब बेथल, टॉम बैंटन, विल जैक्स, और जेमी ओवरटन स्पिन का शिकार बने।

वेस्टइंडीज की जीत में उनके स्पिनरों की अहम भूमिका रही। स्पिनरों के सामने अंग्रेज बल्लेबाजों के बल्ले उठे जैसे उठे ही नहीं। वेस्टइंडीज के स्पिन गेंदबाजों ने 12 ओवर फेंके और 6 विकेट आपस में बांटे।

गुडाकेश मोती श्रेष्ठ रहे। उन्होंने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिए। रोस्टन चेज ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 और अकिल हुसैन ने 4 ओवर में 32 रन देकर 1 विकेट लिए। इन तीनों स्पिनरों ने अपनी कसी हुई गेंदबाजी से दबाव बनाया और दबाव में इंग्लैंड लगातार अपनी विकेट खोती चली गई।

मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। शरफेन रदरफोर्ड के 42 गेंद पर बनाए नाबाद 76 रन की मदद से वेस्टइंडीज ने 6 विकेट पर 196 रन बनाए थे।

Advertisement

गुडाकेश मोती श्रेष्ठ रहे। उन्होंने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिए। रोस्टन चेज ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 और अकिल हुसैन ने 4 ओवर में 32 रन देकर 1 विकेट लिए। इन तीनों स्पिनरों ने अपनी कसी हुई गेंदबाजी से दबाव बनाया और दबाव में इंग्लैंड लगातार अपनी विकेट खोती चली गई।

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड ने नेपाल के खिलाफ अपना पहला मुकाबला मुश्किल से जीता था। वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद इंग्लैंड की तैयारियों पर सवालिया निशान है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार