Duleep Trophy 2024: प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी प्रदर्शन करते हुए अर्शदीप सिंह ने इंडिया बी के ख़िलाफ़ चौथी पारी में 40 रन देकर छह विकेट लिए। अर्शदीप की इस शानदार गेंदबाज़ी की बदौलत दलीप ट्रॉफ़ी के फ़ाइनल राउंड में श्रेयस अय्यर के अगुवाई वाली इंडिया डी की टीम को जीत मिली है।

Advertisement

अर्शदीप के अलावा विदर्भ के तेज़ गेंदबाज़ आदित्य ठाकरे ने भी चार विकेट लिए और इंडिया बी की पूरी टीम को सिर्फ़ 115 के स्कोर पर ऑलआउट कर दिया।

Advertisement

अंगूठे की चोट से वापसी कर सूर्यकुमार यादव दोनों पारियों में बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हो पाए। पहली पारी में उन्होंने पांच रन बनाए थे और दूसरी पारी में 16 रन बना कर वह अर्शदीप का शिकार बने। अर्शदीप ने पहली पारी के दौरान भी तीन विकेट लिए थे, इस तरह से पूरे मैच में उन्होंने 90 रन देकर कुल नौ विकेट झटके। अर्शदीप के लिए यह उनका सिर्फ़ दूसरा पांच विकेट हॉल था।

इंडिया बी की दूसरी पारी में सिर्फ़ नितीश रेड्डी ही एकमात्र ऐसे बल्लेबाज़ थे, जिन्होंने क्रीज़ पर टिकने का प्रयास किया और वह 40 रन बना कर नॉट आउट रहे। हालांकि दूसरे किसी भी बल्लेबाज़ ने उनका साथ नहीं दिया, जिसके कारण इंडिया बी को 257 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

इस मैच में इंडिया डी की तरफ़ से सबसे ज़्यादा रन रिकी भुई ने बनाये। पहली पारी में 56 रनों की पारी खेलने वाले भुई ने दूसरी पारी में सबसे ज़्यादा 119 रन बनाए। दूसरी पारी में जब वह बल्लेबाज़ी करने आए तो उनकी टीम 18 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा कर संघर्ष कर रही थी लेकिन उनकी जुझारू पारी ने इंडिया डी को मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकाला। भुई ने अपने पिछले मैच में भी शतकीय पारी खेली थी।

चौथे दिन जब खेल की शुरुआत हुई तो भुई 90 के निजी स्कोर पर खेल रहे थे। इसके बाद उन्होंने अपना 19वां प्रथम श्रेणी शतक पूरा किया। तीसरे दिन इंडिया डी ने पांच विकेट के नुकसान पर 244 रन बना लिए थे, इसके बाद चौथे दिन 59 रन और जोड़ गए। हालांकि उनकी टीम की तरफ़ से सारांश जैन किसी चोट के कारण बल्लेबाज़ी करने नहीं आए।

Advertisement

लक्ष्य के क़रीब पहुंचने का प्रयास करने से पहले ही इंडिया बी की टीम शुरुआत में ही धराशायी हो गई। आठवें ही ओवर में उनके तीन बल्लेबाज़ पवेलियन लौट गए थे। अपने पहले दलीप ट्रॉफ़ी मैच में 181 रनों की धाकड़ पारी खेलने वाले मुशीर ख़ान शून्य के स्कोर पर ही पवेलियन लौट गए। पिछले पांच पारियों में यह तीसरा बार था, जब वह शून्य के स्कोर पर आउट हुए।

चौथे दिन जब खेल की शुरुआत हुई तो भुई 90 के निजी स्कोर पर खेल रहे थे। इसके बाद उन्होंने अपना 19वां प्रथम श्रेणी शतक पूरा किया। तीसरे दिन इंडिया डी ने पांच विकेट के नुकसान पर 244 रन बना लिए थे, इसके बाद चौथे दिन 59 रन और जोड़ गए। हालांकि उनकी टीम की तरफ़ से सारांश जैन किसी चोट के कारण बल्लेबाज़ी करने नहीं आए।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार