ओली पोप के अर्धशतक और अनुभवी जो रूट की एक और शानदार पारी के बाद मेजबान इंग्लैंड चौथे टेस्ट में पहली पारी में बड़ी बढ़त लेने की कगार पर है। शुक्रवार को ओल्ड ट्रैफर्ड में भारत के खिलाफ तीसरे दिन लंच तक इंग्लैंड ने 74 ओवर में 2 विकेट पर 332 रन बना लिए थे। हालांकि इसके बाद इंग्लैंड को वाशिंगटन सुंदर ने दो बड़े झटके दिए हैं।

Advertisement

इससे पहले लंच तक इंग्लैंड काफी मजबूत स्थिति में था। ओली पोप और जो रूट ने मिलकर 28 ओवरों में 107 रन जोड़े। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 135 रन की साझेदारी की और इंग्लैंड की स्थिति इस टेस्ट में मजबूत कर चुके हैं।

Advertisement

इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत 2 विकेट पर 225 रन से शुरु की थी। सत्र की शुरुआत धीमी रही। लेकिन, दोनों बल्लेबाजों ने सेट होने के बाद रन गति बढ़ाई। रूट और पोप ने भारतीय तेज गेंदबाजों पर लगातार बाउंड्री लगाई।

इससे पहले दूसरे दिन इंग्लैंड को सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉले और बेन डकेट ने मजबूत शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 166 रन की साझेदारी दी। क्रॉले 84 और डकेट 94 रन बनाकर आउट हुए।

भारत के तीसरे दिन की पहली सफलता ओली पोप के रूप में मिली, जब वाशिंगटन सुंदर ने उन्हें 71 रनों के निजी स्कोर पर केएल राहुल के हाथों कैच आउट करा दिया। इसके बाद विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैरी ब्रूक को भी सुंदर ने चलता करके टीम को बड़ी सफलता दिलाई।

ब्रूक ने 12 गेंदों पर 3 रन बनाए और उनको ऋषभ पंत के स्थान पर विकेटकीपिंग कर रहे ध्रुव जुरेल ने सुंदर की गेंद पर स्टंप कर दिया।

Advertisement

भारत के तीसरे दिन की पहली सफलता ओली पोप के रूप में मिली, जब वाशिंगटन सुंदर ने उन्हें 71 रनों के निजी स्कोर पर केएल राहुल के हाथों कैच आउट करा दिया। इसके बाद विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैरी ब्रूक को भी सुंदर ने चलता करके टीम को बड़ी सफलता दिलाई।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में पहले से ही 1-2 से पीछे है। अगर भारत यह मैच हार जाता है तो सीरीज भी गंवा देगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार