आगामी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 18 वर्षीय एलिस टेक्टर को आयरलैंड की टीम में शामिल किया गया है। एलिस को चोटिल लौरा डेलानी के स्थान पर मौका मिला। विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 12 जून से 5 जुलाई के बीच खेला जाना है।

Advertisement

अब तक सिर्फ पांच इंटरनेशनल मैच खेलने के बावजूद, टेक्टर अपने युवा करियर के सबसे बड़े मुकाबले के लिए तैयार हैं। वह आयरलैंड के इंटरनेशनल खिलाड़ी हैरी टेक्टर और टिम टेक्टर की छोटी बहन हैं। एलिस ने 16 अगस्त 2024 को अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।

Advertisement

क्रिकेट आयरलैंड के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर, ग्रीम वेस्ट ने डेलानी की गैर-मौजूदगी पर निराशा जताई है, लेकिन साथ ही टेक्टर को इस मौके का फायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा, "हम सभी लौरा के लिए बहुत दुखी हैं। वह आयरलैंड महिला टीम के लिए खेलने वाली सबसे जुझारू खिलाड़ियों में से एक हैं। हम उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं। एलिस को भी पिछले 12 महीनों में चोटों से जूझना पड़ा है, लेकिन 2026 में खेल में वापसी के बाद से उन्होंने बेहतरीन संयम दिखाया है।"

भले ही 33 वर्षीय डेलानी की चोट की प्रकृति को लेकर अभी तक खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन चोट की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि डेलानी वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के साथ होनी वाली ट्राई सीरीज से भी बाहर हो गई हैं, जिसका आयोजन 28 मई से 4 जून के बीच होगा।

डेलानी की अनुपस्थिति टीम के लिए बड़ा झटका है, जिन्होंने 75 वनडे मुकाबलों में 23.13 की औसत के साथ 1,411 रन बनाने के साथ 31 विकेट हासिल किए हैं। वहीं, 132 टी20 मुकाबलों में उनके बल्ले से 21.26 की औसत के साथ 1,659 रन निकले हैं। इस फॉर्मेट में उनके नाम 96 विकेट हैं।

उम्मीद है कि गैबी लुईस वर्ल्ड कप के दौरान आयरलैंड की कप्तानी संभालेंगी, लेकिन वह ट्राई-सीरीज में नहीं खेल सकेंगी, क्योंकि फिलहाल पैर की चोट से उबर रही हैं। उनकी गैरमौजूदगी में, उप-कप्तान ओर्ला प्रेंडरगास्ट इस टूर्नामेंट में टीम की कमान संभालेंगी।

Advertisement

टी20 रैंकिंग में 9वें स्थान पर काबिज आयरलैंड की टीम को आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-2 में रखा गया है, जिसमें मेजबान इंग्लैंड, मौजूदा चैंपियन न्यूजीलैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड शामिल हैं।

उम्मीद है कि गैबी लुईस वर्ल्ड कप के दौरान आयरलैंड की कप्तानी संभालेंगी, लेकिन वह ट्राई-सीरीज में नहीं खेल सकेंगी, क्योंकि फिलहाल पैर की चोट से उबर रही हैं। उनकी गैरमौजूदगी में, उप-कप्तान ओर्ला प्रेंडरगास्ट इस टूर्नामेंट में टीम की कमान संभालेंगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए आयरलैंड की टीम : गैबी लुईस (कप्तान), ओर्ला प्रेंडरगास्ट (उप-कप्तान), एवा कैनिंग, क्रिस्टीना कूल्टर रेली, अलाना डेलजेल, जॉर्जीना डेम्पसे, एमी हंटर, आर्लेन केली, लुईस लिटिल, एमी मैगुइरे, लारा मैकब्राइड, कारा मरे, लीह पॉल, रेबेका स्टोकेल, एलिस टेक्टर।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार