गैबी लुईस आगामी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड की कप्तानी करेंगी, लेकिन फिलहाल पैर की चोट से उबर रही हैं। ऐसे में गैबी पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ ट्राई-सीरीज नहीं खेल सकेंगी। उनके स्थान पर ओरला प्रेंडरगास्ट ट्राई-सीरीज में टीम का कमान संभालेंगी, जिसके बाद टी20 वर्ल्ड कप में उप-कप्तानी करेंगी।

Advertisement

टी20 ऑलराउंडर्स की लिस्ट में 7वें स्थान पर मौजूद गैबी आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप ग्लोबल क्वालीफायर में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी रही थीं, जिन्होंने सात मुकाबलों में 276 रन बनाए थे। ऐसा पहली बार होगा, जब वह टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड की कप्तानी करेंगी, जो 12 जून से 5 जुलाई तक खेल जाएगा।

Advertisement

विमेंस टी20 रैंकिंग में 9वें स्थान पर मौजूद आयरलैंड को वर्ल्ड कप के ग्रुप-2 में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के साथ रखा गया है। ग्रुप-1 में ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, भारत, पाकिस्तान, नीदरलैंड और बांग्लादेश शामिल हैं। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

वर्ल्ड कप के लिए आयरलैंड की 15-सदस्यीय टीम में लॉरा डेलानी, एवा कैनिंग, क्रिस्टीना कूल्टर रेली, अलाना डलजेल, जॉर्जीना डेम्पसी, एमी हंटर, अर्लीन केली, लुईस लिटिल, एमी मैगुइरे, लारा मैकब्राइड, कारा मरे, लेह पॉल और रेबेका स्टोकेल भी शामिल हैं। जेन मैगुइरे चोट के कारण दोनों टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं, जबकि एमी मैगुइरे अब पूरी तरह फिट हैं, जिन्हें दोनों टीमों में शामिल किया गया है।

आयरलैंड 28 मई को वेस्टइंडीज के खिलाफ ट्राई-सीरीज की शुरुआत करेगा, जिसके बाद 31 मई और 4 जून को पाकिस्तान के मुकाबले होंगे। 1 और 4 जून को आयरलैंड क्रमश: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के विरुद्ध मुकाबले खेलेगा। वर्ल्ड कप में आयरलैंड 13 जून को ओल्ड ट्रैफर्ड में स्कॉटलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

वर्ल्ड कप के लिए आयरलैंड की 15-सदस्यीय टीम में लॉरा डेलानी, एवा कैनिंग, क्रिस्टीना कूल्टर रेली, अलाना डलजेल, जॉर्जीना डेम्पसी, एमी हंटर, अर्लीन केली, लुईस लिटिल, एमी मैगुइरे, लारा मैकब्राइड, कारा मरे, लेह पॉल और रेबेका स्टोकेल भी शामिल हैं। जेन मैगुइरे चोट के कारण दोनों टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं, जबकि एमी मैगुइरे अब पूरी तरह फिट हैं, जिन्हें दोनों टीमों में शामिल किया गया है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

महिला ट्राई-सीरीज के लिए आयरलैंड की टीम: ओर्ला प्रेंडरगास्ट (कप्तान), एवा कैनिंग, क्रिस्टीना कूल्टर रेली, अलाना डेलजेल, लॉरा डेलानी, जॉर्जीना डेम्पसी, एमी हंटर, आर्लीन केली, लुईस लिटिल, एमी मैगुइरे, लारा मैकब्राइड, कारा मरे, लीह पॉल और रेबेका स्टोकेल।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार