India A: डेविड वार्नर की जगह ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में उस्मान ख्वाजा का ओपनिंग जोड़ीदार कौन होगा, यह सवाल पिछले कुछ महीनों से लगतार चर्चा में है लेकिन अभी इसका सटीक जवाब पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने दे दिया है। उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में सलामी बल्लेबाज के रूप में नाथन मैकस्वीनी का समर्थन किया है।

Advertisement

इससे पहले, पोंटिंग ने डेविड वॉर्नर के रिटायरमेंट के बाद इस जगह के लिए युवा सैम कोंस्टास का समर्थन किया था। हालांकि, अब वह मैकस्वीनी के प्रदर्शन से और अधिक प्रभावित हैं।

Advertisement

चौथे नंबर पर आकर मैकस्वीनी ने मैके में भारत ए के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ए के पहले चार दिवसीय मैच के तीसरे दिन फिर से प्रभावित किया, स्टंप आने तक नाबाद 47 रन बनाए, जबकि अन्य विशेषज्ञ सलामी बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने में विफल रहे।

उन्होंने कहा, "नाथन मैकस्वीनी एक अच्छा ऑप्शन हैं। उन्होंने इस समय ऑस्ट्रेलिया में 'ए' मैच के किसी भी खिलाड़ी से सबसे अधिक रन बनाए हैं। वह अधिक अनुभवी है। उसने पहले ऑस्ट्रेलिया ए की कप्तानी की है, और अब वह उनकी कप्तानी कर रहा है। इसलिए, मैं ऑस्ट्रेलियाई गर्मियों की शुरुआत में ओपनिंग की भूमिका के लिए अब मैकस्वीनी की ओर झुक रहा हूं।"

चौथे नंबर पर आकर मैकस्वीनी ने मैके में भारत ए के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ए के पहले चार दिवसीय मैच के तीसरे दिन फिर से प्रभावित किया, स्टंप आने तक नाबाद 47 रन बनाए, जबकि अन्य विशेषज्ञ सलामी बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने में विफल रहे।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार