New Zealand: न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर और अब ब्रॉडकास्टर साइमन डूल ने 2018 में भारत के दो युवा बल्लेबाजों को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने उस समय कहा था कि शुभमन गिल का भारत के लिए खेलते हुए करियर पृथ्वी शॉ से ज्यादा लंबा होगा।

Advertisement

अब तक की बात करें तो, साइमन डूल की भविष्यवाणी काफी हद तक सच साबित हुई है। शुभमन गिल ने भारत की पहली पारी के 263 रन के स्कोर में 90 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी के बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रहे तीसरे टेस्ट मैच में 28 रन की बढ़त हासिल की।

Advertisement

पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल उस समय कप्तान और उपकप्तान थे, जब भारत ने न्यूजीलैंड में 2018 अंडर 19 विश्व कप जीता था। इसके बाद उसी साल शॉ ने राजकोट में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू पर शतक बनाया, जबकि गिल को टेस्ट क्रिकेट के मैदान में उतरने में समय लगा, लेकिन अब उन्होंने भारत के लिए सभी प्रारूपों में खुद को मजबूती से स्थापित कर लिया है। जबकि पृथ्वी शॉ लंबे समय से टीम से बाहर हैं।

डूल ने ब्रॉडकास्टर जियोसिनेमा से कहा, "जब आप किसी युवा खिलाड़ी के बारे में सोचते हैं जो सीरीज के बीच में चीजों को बदलने की क्षमता रखता है, तो यह काफी प्रभावशाली होता है। मैंने पहली बार शुभमन को न्यूजीलैंड में अंडर 19 विश्व कप में देखा था और उस समय पृथ्वी शॉ के बारे में काफी चर्चा थी। मैंने उस समय काफी साहसिक और बड़ा बयान दिया था कि शुभमन गिल का करियर पृथ्वी शॉ से कहीं आगे निकल जाएगा, क्योंकि पृथ्वी शॉ में कुछ तकनीकी खामियां थीं और शुभमन उस समय ऐसा नहीं लग रहा था कि उनमें कोई तकनीकी खामी है।"

पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल उस समय कप्तान और उपकप्तान थे, जब भारत ने न्यूजीलैंड में 2018 अंडर 19 विश्व कप जीता था। इसके बाद उसी साल शॉ ने राजकोट में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू पर शतक बनाया, जबकि गिल को टेस्ट क्रिकेट के मैदान में उतरने में समय लगा, लेकिन अब उन्होंने भारत के लिए सभी प्रारूपों में खुद को मजबूती से स्थापित कर लिया है। जबकि पृथ्वी शॉ लंबे समय से टीम से बाहर हैं।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार