टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) के लिए खेल चुके बल्लेबाज शोएब खान रविवार को बिहार वापस लौटे, जहां उनका शानदार स्वागत किया गया। शोएब भारत लौटकर बेहद खुश हैं। शोएब का मानना है कि अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए रोजाना मेहनत करना जरूरी है।

Advertisement

शोएब का जन्म 5 जून 1998 को बिहार के गया में हुआ था। गया लौटने के बाद शोएब ने पत्रकारों से कहा, "मुझे अपने घर लौटकर बहुत खुशी है। मैं वहां लगातार 8 महीने से क्रिकेट शेड्यूल के चलते व्यस्त था। मुझे अपनी जन्मभूमि में लौटकर बेहद अच्छा लग रहा है। यहां लोग मेरा स्वागत करने के लिए पहुंचे हैं। ये मेरे लिए किसी सपने जैसा है।"

Advertisement

युवाओं को संदेश देते हुए शोएब ने कहा, "मैं युवाओं को कहना चाहता हूं कि आपको अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए रोजाना 200 प्रतिशत देना होगा। इसके साथ-साथ आपको पढ़ाई पर भी ध्यान देना चाहिए। भारत में क्रिकेट को लेकर काफी प्रतिस्पर्धा है। ऐसे में एक बैकअप ऑप्शन बहुत जरूरी है। आप अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए रोज लड़ें और मेहनत करें।"

शोएब खान ने अपने संघर्ष को लेकर कहा, "मैंने काफी संघर्ष किया है। यहां क्रिकेट को लेकर इतनी सुविधाएं नहीं थीं। मैं यहां टेनिस क्रिकेट खेला करता था, जिसे खेलकर मुझे प्रोफेशनल क्रिकेट में हाथ आजमाने की प्रेरणा मिली। बिहार में शानदार खिलाड़ी हैं। वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन जैसे खिलाड़ी यहां से निकले हैं।"

बेटे के घर लौटने पर खुशी जताते हुए शोएब खान के पिता अदीब खान ने कहा, "ये बेहद खुशी की बात है कि हमारे क्षेत्र से एक लड़का इस मुकाम तक पहुंचा है। हमारे बहुत सारे लड़के मेहनत कर रहे हैं। शोएब वर्ल्ड कप तक पहुंचे हैं। यहां तक पहुंचना एक बहुत बड़ी बात है। हमने ऐसा नहीं सोचा था कि शोएब एक क्रिकेटर बनेंगे। उन्होंने खुद ही इस खेल को चुना और इसमें अपना नाम कमाया है। मैं चाहता हूं कि सभी माता-पिता को अपने बच्चों को अच्छी डाइट और शिक्षा देनी चाहिए। ये ऊपर वाले की मेहरबानी है कि आज शोएब इस मुकाम तक पहुंचे।"

शोएब खान ने अपने संघर्ष को लेकर कहा, "मैंने काफी संघर्ष किया है। यहां क्रिकेट को लेकर इतनी सुविधाएं नहीं थीं। मैं यहां टेनिस क्रिकेट खेला करता था, जिसे खेलकर मुझे प्रोफेशनल क्रिकेट में हाथ आजमाने की प्रेरणा मिली। बिहार में शानदार खिलाड़ी हैं। वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन जैसे खिलाड़ी यहां से निकले हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शोएब ने यूएई के सभी चार मैच खेले। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ महज 7 रन बना सके थे, जिसके बाद कनाडा के विरुद्ध 51 रन की पारी खेली। यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका पहला अर्धशतक भी था। इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ शोएब ने 68 रन की पारी खेली। साउथ अफ्रीका के विरुद्ध शोएब ने 6 रन बनाए थे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार