टी-20 विश्व कप 2026 में हिस्सा लेने के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड रवाना होने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पहुंची। एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले फैंस ने टीम होटल के बाहर एकत्रित होकर भारतीय टीम का हौसला बढ़ाया और उन्हें विश्व कप के लिए ढेरों शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

भारतीय टीम का हौसला बढ़ाने के लिए होटल के बाहर खासतौर पर महिला फैंस काफी तादाद में पहुंचीं। वह सभी हाथ में पोस्टर लेकर भारतीय टीम को चीयर करती हुई नजर आईं। एक फैन ने 'आईएएनएस' के साथ बात करते हुए कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम वनडे के बाद टी20 विश्व कप को जीतने में भी सफल रहेगी। उन्होंने कहा कि वह सभी खिलाड़ियों को एक बार फिर से विश्व कप उठाते देखना चाहती हैं। फैन ने उम्मीद जताई कि टीम टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाएगी और चैंपियन की तरह खेलेगी।

Advertisement

वहीं, एक अन्य फैन ने कहा कि भले ही टूर्नामेंट में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी और धाकड़ टीमें मौजूद हों, लेकिन भारतीय टीम सभी को हराते हुए खिताब को अपने नाम करने में सफल रहेगी। उन्होंने कहा कि हमें अपनी टीम पर पूरा विश्वास है और हम उन्हें पूरे दिल से चीयर करेंगे। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम इंग्लैंड रवाना होने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पहुंची चुकी है।

भारतीय टीम का हौसला बढ़ाने के लिए होटल के बाहर खासतौर पर महिला फैंस काफी तादाद में पहुंचीं। वह सभी हाथ में पोस्टर लेकर भारतीय टीम को चीयर करती हुई नजर आईं। एक फैन ने 'आईएएनएस' के साथ बात करते हुए कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम वनडे के बाद टी20 विश्व कप को जीतने में भी सफल रहेगी। उन्होंने कहा कि वह सभी खिलाड़ियों को एक बार फिर से विश्व कप उठाते देखना चाहती हैं। फैन ने उम्मीद जताई कि टीम टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाएगी और चैंपियन की तरह खेलेगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम 28 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। हाल ही में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर टी20 सीरीज में शिकस्त दी थी। भारतीय टीम कागज पर काफी मजबूत नजर आ रही है। वनडे विश्व कप को जीतने के बाद टीम इंडिया पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के खिताब को भी अपने नाम करना चाहेगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार