भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शुक्रवार को पहले टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका पर 61 रन की जीत के बाद टीम के आक्रामक रवैये का समर्थन करते हुए कहा कि टीम ने पिछली तीन-चार सीरीज में अपने क्रिकेट के तरीके में कोई बदलाव नहीं किया है।

Advertisement

संजू सैमसन ने 50 गेंदों पर 10 छक्कों और सात चौकों की मदद से 107 रन की तूफानी पारी खेली, जिसने किंग्समीड में भारत की आक्रामक पारी की नींव रखी। तिलक वर्मा ने 18 गेंदों पर 33 और सूर्यकुमार ने 17 गेंदों पर 21 रन बनाए। इसके चलते भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 202/8 का स्कोर बनाया।

Advertisement

जवाब में, दक्षिण अफ्रीका की टीम 17.5 ओवर में 141 रन पर सिमट गई। भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई ने तीन-तीन विकेट चटकाकर उन्हें 61 रन से आसान जीत दिला दी।

भारतीय कप्तान ने कहा, "हमने पिछली 3-4 श्रृंखलाओं में अपनी क्रिकेट शैली में कोई बदलाव नहीं किया है, जीत से बहुत खुश हैं।"

सूर्यकुमार ने सैमसन के लगातार दूसरे टी20 अंतर्राष्ट्रीय शतक की सराहना की और कहा कि यह विकेटकीपर-बल्लेबाज के आक्रामक रवैये को दर्शाता है।

उन्होंने कहा, "पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने जो कड़ी मेहनत की है, उसका फल उन्हें मिल रहा है। वह 90 प्लस के स्कोर में थे लेकिन फिर भी बाउंड्री की तलाश में थे। वह टीम के लिए खेल रहे थे, जो उनके चरित्र को दर्शाता है और हम इसी की तलाश करते हैं।"

Advertisement

पावरप्ले और बीच के ओवरों में स्पिनरों का इस्तेमाल करने के बारे में सूर्यकुमार ने कहा, "यही हमारी योजना थी। हम क्लासेन और मिलर के महत्वपूर्ण विकेटों की तलाश में थे और जिस तरह स्पिनरों ने गेंदबाजी की, वह अविश्वसनीय था। जैसा कि मैंने टॉस और प्रेस कॉन्फ्रेंस पर पहले ही कहा था, लड़कों ने मेरा काम आसान कर दिया है। मुझे ज्यादा लोड लेने की जरूरत नहीं है, जिस तरह से टीम निडर रवैया दिखा रही है, वह शानदार है।"

उन्होंने कहा, "पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने जो कड़ी मेहनत की है, उसका फल उन्हें मिल रहा है। वह 90 प्लस के स्कोर में थे लेकिन फिर भी बाउंड्री की तलाश में थे। वह टीम के लिए खेल रहे थे, जो उनके चरित्र को दर्शाता है और हम इसी की तलाश करते हैं।"

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार