दिल्ली कैपिटल्स ने लिजेली ली की तूफानी पारी के दम पर विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के 7वें मुकाबले में यूपी वॉरियर्स के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ कैपिटल्स ने जीत का खाता खोल लिया है।

Advertisement

बुधवार को डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी यूपी वॉरियर्स ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 154 रन बनाए। इस टीम को तीसरी गेंद पर सलामी बल्लेबाज किरण (0) के रूप में पहला झटका लगा। उस समय तक टीम का खाता भी नहीं खुल सका था।

Advertisement

यहां से कप्तान मेग लैनिंग ने फोएबे लिचफील्ड के साथ दूसरे विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी की। लिचफील्ड 27 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद लैनिंग ने हरलीन देओल के साथ तीसरे विकेट के लिए 85 रन जुटाए।

लैनिंग ने 38 गेंदों में 1 छक्के और 9 चौकों के साथ 54 रन बनाए, जबकि हरलीन 36 गेंदों में 47 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुईं। विपक्षी खेमे से मैरिजेन कैप और शेफाली वर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए। इनके अलावा, नंदिनी शर्मा, स्नेह राणा और श्री चरणी ने 1-1 विकेट निकाला।

इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने मुकाबले की अंतिम गेंद पर बाउंड्री के साथ जीत हासिल की। इस टीम को शेफाली वर्मा और लिजेली ली की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई।

दोनों खिलाड़ियों ने 11.3 ओवरों में 94 रन की साझेदारी की। शेफाली 32 गेंदों में 6 चौकों के साथ 36 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि ली ने 44 गेंदों में 3 छक्कों और 8 चौकों के साथ 67 रन बनाए।

Advertisement

इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने मुकाबले की अंतिम गेंद पर बाउंड्री के साथ जीत हासिल की। इस टीम को शेफाली वर्मा और लिजेली ली की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई।

Also Read: LIVE Cricket Score

दिल्ली कैपिटल्स 3 में से एक मुकाबला जीतकर चौथे पायदान पर मौजूद है, जबकि शुरुआती तीनों मुकाबले गंवाने के बाद यूपी वॉरियर्स पांचवें स्थान पर है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार