27 मई, (CRICKETNMORE)।  चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद आज वानखेड़े स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के फाइनल में आमने-सामने होंगे।   हैदराबाद की ताकत उसकी गेंदबाजी है, जिसने सीजन में छोटे से छोटे लक्ष्य का बचाव किया है। भुवनेश्वर कुमार, राशिद खान, शाकिब अल हसन और सिद्धार्थ कौल से सजा हैदराबाद का गेंदबाजी आक्रमण है। 

Advertisement

इस मैच में सभी की नजरें राशिद पर होंगी। चेन्नई की राह में वो बहुत बड़ा रोड़ा साबित हो सकते हैं। राशिद ने अभी तक 16 मैचों में 21 विकटे अपने नाम किए हैं। पहले क्वालीफायर में उन्होंने चेन्नई के खिलाफ चार ओवरों में महज 11 रन देकर दो विकेट लिए थे।

हैदराबाद की सफलता उसकी गेंदबाजी पर निर्भर है हालांकि उसकी बल्लेबाजों ने भी अच्छा काम किया है। बल्लेबाजी में हैदराबाद का दारोमदार कप्तान केन विलियमसन पर टिका है। चेन्नई भी जानती है कि अगर विलियमसन का विकेट उसे जल्दी मिल गया तो हैदराबाद को वह बड़े संकट में डाल सकती है। 

 

उनके अलावा शुरुआती मैचों में आउट ऑफ फॉर्म चल रहे शिखर धवन का बल्ला भी रंग में आ गया है। वहीं चोट से वापसी करने वाले रिद्धिमान साहा के आने से टीम को मजबूती मिली है। 

मध्यम क्रम में शाकिब अल हसन और युसूफ पठान पर जिम्मेदारी होगी। विलियमसन ने पिछले मैच में मनीष पांडे को बाहर बैठाकर दीपक हुड्डा को टीम में जगह दी थी। फाइनल में भी दीपक खेलेंगे या मनीष की वापसी होगी यह मैच के दिन ही पता चलेगा। 

Advertisement

टीमें (संभावितें) : 

सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, शिखर धवन, शाकिब अल-हसन, मनीष पांडे/दीपक हुड्डा, कार्लोस ब्रैथवेट, यूसुफ पठान, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), राशिद खान, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद/ संदीप शर्मा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार