बेंगलुरु, 17 मई (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के पहले एलिमिनेटर में आज मौजूदा विजेता सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। हालांकि जो टीम यह मैच जीतेगी उसे फाइनल में जाने के लिए एक और बाधा पार करनी होगी।

इस मैच की विजेता को फाइनल में पहुंचने के लिए क्वालीफायर-1 में हारने वाली टीम से क्वालीफायर-2 में खेलना होगा और जो टीम क्वालीफायर-2 जीतेगी वह 21 मई को फाइनल में क्वालीफायर-1 की विजेता से भिड़ेगी।

कोलकाता की सुनील नरेन और क्रिस लिन की सलामी जोड़ी ने उसे अधिकांश मौकों पर अच्छी शुरुआत दी है। वहीं नरेन और लिन के अलावा कोलकाता की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी कप्तान गौतम गंभीर पर होगी। गंभीर के अलावा रॉबिन उथप्पा और मनीष पांडे पर भी बड़ी जिम्मेदारी होगी।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप   

 

वहीं गेंदबाजी में उमेश यादव और कुलदीप यादव पर कोलकाता निर्भर करेगी। कोलकाता के गेंदबाजी आक्रमण के लिए डेविड वार्नर के नेतृत्व वाला बल्लेबाजी आक्रमण उनके लिए टेढ़ी खीर साबित हो सकता है।

वार्नर के अलावा उनके जोड़ीदार शिखर धवन ने दूसरे हाफ में अपनी खराब फॉर्म से वापसी की है।

वहीं केन विलियमसन और मोएजिज हेनरिक्स ने बल्ले से अच्छा योगदान दिया है। हालांकि युवराज सिंह खेलेंगे या नहीं इस पर फैसला उनकी फिटनेस रिपोर्ट आने के बाद ही लिया जाएगा। वहीं उसके प्रमुख तेज गेंदबाज आशीष नेहरा चोट के चलते आईपीएल से बाहर हो गए हैं। इन दोनों खिलाड़ियों के बारे में जानकारी टीम के कोच टॉम मूडी ने मैच से पहले हुए संवाददाता सम्मेलन में दी।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप   

गेंदबाजी में भुवनेश्वर के अलावा युवा मोहम्मद सिराज ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। वहीं युवा लेग स्पिनर अफगानिस्तान के राशिद खान टीम के लिए आने वाले मैच में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

टीमें (संभावितें) :- 

कोलकाता नाइट राइडर्स: गौतम गंभीर (कप्तान), सुनील नरेन, कुलदीप यादव, मनीष पांडे, रॉबिन उथप्पा, यूसुफ पठान, अंकित सिंह राजपूत, ट्रेंट बाउल्ट, नाथन कल्टर नाइल, कोलिन डी ग्रांडहोमे।

सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वार्नर (कप्तान), शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार, मोएजिज हेनरीक्स, नमन ओझा, केन विलियमसन, सिद्धार्थ कौल, युवराज सिंह, विजय शंकर, राशिद खान, मोहम्मद सिराज। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार