23 जनवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। टीम इंडिया में वापसी की कोशिश में लगे सुरेश रैना जबरदस्त फॉर्म में लौट आए हैं। टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बंगाल के खिलाफ तूफानी शतक जड़ने के बाद रैना ने अब तमिलनाडु के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ा है। 

Advertisement

तमिलनाडु के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन में हुए मुकाबले में उत्तर प्रदेश के कप्तान सुरेश रैना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 162 रन का स्कोर बनाया। यूपी के लिए सबसे बड़ी पारी कप्तान रैना ने हीं खेली। रैना ने 41 गेंदों में 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से 61 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

 
Advertisement

इसके जवाब में बल्लेबजी करने उतरी तमिलनाडु की टीम ने 19.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाकर मैच जीत लिया।

उत्तर प्रदेश भले ही यह मुकाबला हार गई है लेकिन रैना का अर्धशतक उनकी फॉर्म को औऱ बेहतर करने में मदद करेगा। उन्होंने सोमवार को बंगाल के खिलाफ सिर्फ 49 गेंदों में शतक मारा था। अगर रैना अपना यह फॉर्म आगे भी जारी रखते हैं तो फैंस जल्द ही उन्हें भारतीय टीम में खेलते देख सकेंगे। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार